Press "Enter" to skip to content

मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का शिवपुरी से चुनाब नहीं लड़ने की खबर से पार्षदों ने सौंपा इस्तीफा, कहा यशोधरा राजे सिंधिया लड़ें चुनाव / Shivpuri News

शिवपुरी: सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय पर बुधवार को गहमा-गहमी माहौल देखने को नजर आ रहा है। एक ओर जहां 5 अक्टूबर को कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा मेडिकल कॉलेज के पास बने नव निर्मित पाम ट्री पार्क और कैलाश वासी अम्मा महाराज राजमाता विजया राजे सिंधिया की प्रतिमा के अनावरण को भव्य बनाने के लिए भाजपा नेता तैयारियों में जुटे नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर नगर पालिका शिवपुरी में भाजपा पार्षद सिंधिया जन संपर्क कार्यालय में इस्तीफा देने जुट रहे हैं।12:30 बजे तक 10 भाजपा पार्षद एक निर्दलीय पार्षद ने सिंधिया जन संपर्क कार्यालय में अपना इस्तीफा सौंप दिया है। ये संख्या और भी बढ़ने की संभावना है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है एक वीडियो के अनुसार भाजपा पार्षद कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया से पुनः शिवपुरी से विधानसभा चुनाव लड़ने की मांग कर रहे हैं। दरअसल कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने पिछले दिनों स्वास्थ्य कारणों की वजह से विधानसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था‌। अब देखने वाली बात ये होगी कि ये पार्षद इस्तीफे की नौटंकी कर रहे हैं कि हकीकत में सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय से इनके इस्तीफे कलेक्टर कार्यालय में मंजूरी के लिए भेजे जाएंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!