Press "Enter" to skip to content

आलू की बोरियों के बीच छुपाकर 24 गौवंश को ठूंस-ठूंसकर कर ले जा रहे थे बुरहानपुर, कोलारस पुलिस ने पकड़ा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस में गोवंश से भरे ट्रक को पुलिस ने जब्त किया है। इसके साथ ही 4 तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

कोलारस थाना प्रभारी जितेंद्र मावई ने बताया कि आज सुबह 10 बजे के लगभग सूचना मिली थी कि पडोरा चौराहे से गौवंश की तस्करी ट्रक के जरिए की जा रही है। सूचना के बाद चेकिंग पॉइंट लगाकर शिवपुरी की ओर से आ रहे संदिग्ध ट्रक (MP09HG4823) को रोककर तलाशी ली गई थी। जिसमें 24 गौवंश को आलू की बोरियों के बीच में छुपाकर ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। पुलिस ने ड्राइवर सहित चार गौ तस्करों को भी पकड़ा है।

आरोपी भिंड से ट्रक में गोवंश भरकर बुरहानपुर ले जा रहे थे। पकड़े गए सभी आरोपी कानपुर के भोगनीपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरोपी दिनेश कठेरिया, जितेंद्र कठेरिया, जगत सिंह कठेरिया, सुदामा कठेरिया के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!