Press "Enter" to skip to content

कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने किया शिवपुरी झांसी लिंक रोड़ उन्नयन कार्य का भूमिपूजन / Shivpuri News

साढ़े 12 किलोमीटर लंबाई की टू-लेन सड़क का 3157.94 लाख की लागत से किया जा रहा है निर्माण

शिवपुरी: कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने आज शिवपुरी झांसी लिंक रोड़ उन्नयन कार्य का भूमिपूजन किया। एमपीआरडीसी विभाग द्वारा करीब साढ़े 12 किलोमीटर लंबाई की टू-लेन सड़क का 3157.94 लाख की लागत से निर्माण कराया जा रहा है। यहां आपको बता दें कि कोटा कानपुर हाईवे से शिवपुरी को जोड़ने वाली यह सड़क 2 साल पहले आई बाढ़ में बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गई थी। सड़क पर जगह-जगह बड़े बड़े गड्ढे हो गए थे जिस कारण इस सड़क से होकर गुजरने वाले वाहन चालक को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।साढ़े 12 किलोमीटर की दूरी तय करने में भी वाहन चालकों को एक घंटा लगता था वहीं गड्ढे वाली सड़क की वजह से वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे थे। कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के प्रयासों से एक बार फिर से इस सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। शहर वासियों ने इसके लिए कैबिनेट मंत्री का आभार प्रकट किया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!