कैबिनेट मंत्री ने कहा स्पोर्ट्स में है करियर बनाने की शानदार संभावना
शिवपुरी: कैबिनेट मंत्री यशोधर राजे सिंधिया ने मंगलवार को माधव राव सिंधिया खेल परिसर में नव निर्मित 400 मीटर रनिंग ट्रैक और स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स का फीता काट कर शुभारंभ किया।
इस मौके पर उन्होंने खेलो एमपी यूथ गेम्स के तहत स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स में आयोजित विभिन्न खेलों में भाग ले रहे खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स में भी करियर बनाने की शानदार संभावनाएं हैं मध्यप्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। शिवपुरी जैसे छोटे शहर में भी अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं उपलब्ध हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इससे पहले उन्होंने माधव राव सिंधिया खेल परिसर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का हॉकी ग्राउंड,शूटिंग रेंज और अब अंतरराष्ट्रीय स्तर के 400 मीटर रनिंग ट्रैक और स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स जिले वासियों को समर्पित किया है। अब जरुरत है इसके उपयोग कि जिससे हमारे खिलाड़ी अंतराष्ट्रीय स्तर पर देश प्रदेश और जिले का नाम रोशन कर सकें। इस मौके पर नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय स्तर के 400 मीटर रनिंग ट्रैक पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया गया।

कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के 400 मीटर रनिंग ट्रैक और स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स का किया शुभारंभ / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment