Press "Enter" to skip to content

पत्नी को लेने ससुराल जा रहा युवक हुआ हादसे का शिकार, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोटा नाका के पास तेज रफ्तार बाइक का पहिया गड्ढे में चले जाने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी।इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
दुर्घटना के संबंध में जानकारी देते हुए घायल युवक कन्हैया पुत्र नंदलाल आदिवासी उम्र 27 वर्ष निवासी सनवारा ने बताया कि वह बाइक से पत्नी को लेने ससुराल चिरौली गांव जा रहा था तभी कोटा नाका गांव के पास उसकी तेज रफ्तार बाइक का पहिया सड़क के गड्ढे में चला गया जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे गड्ढे में गिर पड़ी इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया उसे पुलिस द्वारा जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!