Press "Enter" to skip to content

दर्दनाक हादसा: थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से युवक का हाथ कटा, कंधे से अलग हो गया हाथ / Shivpuri News

शिवपुरी‌: जिले के ग्राम झिरी में सोयाबीन की फसल निकालते समय एक 20 वर्षीय युवक अमन पुत्र रमेश रजक हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि अमन अपने पिता रमेश और दो मजदूरों के साथ खेत पर थ्रेसर मशीन से सोयाबीन की फसल निकलवा रहा था इसी दौरान थ्रेसर मशीन के नीचे कपड़ा बिछाते समय अमन थ्रेसर मशीन की चपेट में आ गया जिससे उसका एक हाथ कटकर अलग हो गया साथ ही अमन के शरीर पर कई गंभीर चोटें आई हैं।अमन को थ्रेसर मशीन में फंसा देख वहां काम रहे परिजनों ने तुरंत थ्रेसर मशीन को बंद कर उसे निकाला और जिला अस्‍पताल लेकर आए जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसका उपचार किया। थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से अमन रजक का एक हाथ कंधे से कटकर अलग हो गया है। फिलहाल अमन का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!