Press "Enter" to skip to content

भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अर्पित की स्वच्छांजलि / Shivpuri News

शिवपुरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर पूरे देश में लोगों ने आज सुबह 10 बजे से स्वच्छता अभियान में भाग लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्वच्छांजलि अर्पित की।इसी क्रम में आज शहर के माधव चौक चौराहे पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजू वाथम के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में भाग लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्वच्छांजलि अर्पित की। भाजपा जिलाध्यक्ष राजू वाथम ने बताया कि देश यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर देश के लोगों से स्वच्छता अभियान में एक साथ आगे आने का आव्हान किया था इसके लिए उन्होंने ‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ का नारा दिया था।
आज पूरे देश के साथ जिलेभर में भी भाजपा स्वच्छता अभियान चलाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्वच्छांजलि अर्पित कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!