Press "Enter" to skip to content

घर में खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लगने से मचा हड़कंप / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आगरा मुंबई नेशनल हाईवे पर स्थित रायश्री गांव के पास शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ऑटो में सवार 2 महिलाओं समेत 5 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार कोलारस से कुछ ग्रामीण ऑटो से मजदूरी करने शिवपुरी आ रहे थे।ऑटो का ड्राइवर शराब के नशे में तेज रफ्तार से ऑटो चला रहा था तभी रायश्री गांव के पास तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ऑटो में सवार 5 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया वहीं हादसे के बाद ऑटो ड्राइवर मौके से भाग गया।
हादसे में ये लोग हुए घायल
इस दुर्घटना में नीलम पुत्र गोपी जाटव, गजेन्द्र पुत्र नीलम जाटव निवासी कोलारस रामकली पत्नी सीताराम राजकुमारी पत्नी भगीरथ निवासी धर्मपुरा कोलारस और पताई पुत्र हल्कू जाटव निवासी पडौरा घायल हो गए।जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!