शिवपुरी। मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधानसभा चुनाव को देखते हुए जन आक्रोश रैली निकाल रही है। ग्वालियर संभाग में जन आक्रोश रैली का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद कर रहे हैं।कांग्रेस की जन आक्रोश रैली पोहरी विधानसभा से होती हुई शिवपुरी जिले में दाखिल हुई.यहां माधव चौक पर जन आक्रोश रैली के तहत आमसभा का आयोजन रखा गया था।इसी आमसभा में मूल कांग्रेसी और मिस्टर भगोड़ा के नाम से प्रसिद्ध दलबदलू कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के बीच विवाद हो गया। स्थिति यह बनी कि मूल कांग्रेसी नेता मंच छोड़कर चले गए। जिसके बाद सड़क पर नेताओं के समर्थकों में जमकर गाली गलौंज हो गया। दरअसल इस पूरे विवाद की शुरुवात हाल ही में बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए मिस्टर भगोड़ा कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी की वजह हुई। यहां मंच पर केवल कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी को भाषण देने का मौका दिया गया जबकि मंच पर मौजूद पूर्व विधायक हरि बल्लभ शुक्ला शिवपुरी से विधानसभा टिकट की दावेदारी कर रहा है यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमित शिवहरे शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल सहित अन्य नेताओं को मंच से भाषण देने का मौका नहीं दिया गया। इस बात का सभी ने मंच पर ही जोरदार विरोध किया और इसे अपना अपमान बताते हुए मंच छोड़कर नीचे चले गए। इसके बाद सड़क पर कांग्रेस नेता और उनके समर्थकों के बीच जमकर गली गलौंज हो गई। पूर्व विधायक हरि बल्लभ शुक्ला और गणेश गौतम ने इसे अपना अपमान बताया है और इसकी शिकायत हाई कमान से करने की बात कही है।

शिवपुरी में कांग्रेस की जनआक्रोश रैली में बवाल मिस्टर भगोड़ा से बिदके कांग्रेसी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment