शिवपुरी: जिले के करैरा थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. आरोपी से 315 बोर के 20 कट्टा देशी हाथ के बने तथा 315 बोर की दो बंदूक देशी हाथ की बनी हुई, 315 बोर के 25 राउंड पीतल के कीमती लगभग 260000 रुपए के जप्त किए हैं.
करैरा थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया की 28 सितंबर की शाम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम आंढर का उदयभान रावत अवैध हथियार बेंचने का धंधा कर रहा है. मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु हमराही फोर्स की मदद से ग्राम आंढर मे नरेश पाल की कुंआ पर बनी मडैया के पास पहुंचा जहां से उदयभान रावत पुलिस को पास आता देख भागने लगा. जिसे फोर्स की मदद से पकड़ा उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम उदयभान पुत्र प्रतीम सिंह रावत उम्र 35 वर्ष नि. आंढर थाना करैरा का होना बताया, उदयभान रावत की तलाशी लेने पर उदयभान के दाहिने तरफ पैंट की जेब मे एक देशी हाथ का बना लोहे का 315 बोर की कट्टा 2 राउन्ड मिले जिन्हे विधिवत जप्त किया गया।
आरोपी से पूछताछ की तो बताया कि मैं करीब 10 वर्षों से लोगों को कट्टा बिक्री कर रहा हूं कट्टों को मैं 1500-2000 रूपये मे लेकर आता हूं तथा 4000-5000 रूपये मे बैंचता हूं अभी भी मेरे पास 19 कट्टे देशी हाथ के बने व 02 बन्दूक सिंगल शॉट 315 बोर की व 23 कारतूस 315 बोर के ग्राम आंढर मे अपने हार पर बने कमरे के अन्दर बोरे मे छिपाकर रखे हुए है. आरोपी के हार पर बने कमरे से 19 कट्टे देशी हाथ के बने व 02 बन्दूक सिंगल शॉट 315 बोर की, 23 कारतूस 315 बोर के बरामद किये गये। आरोपी से कुल 315 बोर के 20 कट्टा देशी हाथ के बने तथा 315 बोर की दो(02) बंदूक देशी हाथ की बनी हुई, 315 बोर के 25 राउन्ड पीतल के कीमती लगभग 2,60,000 रूपये के बरामद किये गये है। आरोपी द्वारा दतिया, ग्वालियर एवं शिवपुरी जिले अन्य थाना क्षेत्र मे भी कट्टे बिक्री किये है आरोपी उदयभान से अन्य सप्लायरों के संबंध मे एवं जहां जहां कट्टे बिक्री किये है उस संबंध मे पूछताछ की जा रही है।
आरोपी उदय भान रावत से 315 बोर के 20 कट्टा देशी हाथ के बने तथा 315 बोर की दो बंदूक देशी हाथ की बनी हुई, 315 बोर के 25 राउंड पीतल के कीमती लगभग 260000 रुपए के जप्त किए हैं.
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक सुरेश शर्मा, उप निरीक्षक रविंद्र सिकरवार, बीआरपुरोहित, सउनि जय नारायण, प्रवीण त्रिवेदी, प्रधान आरक्षक मोहित सिंह, आरक्षक आलोक जैन, संजीव श्रीवास्तव, अनूप कुमार, हरेंद्र गुर्जर, गजेंद्र शर्मा, गोविंद रावत, सुनील कुमार, चालक शिवराज की अहम भूमिका रहीं.








Be First to Comment