Press "Enter" to skip to content

खरई तेंदुआ रोड़ पर दो बाईकों में आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत,पति पत्नी समेत 3 घायल 2 की हालत गंभीर / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले खरई तेंदुआ रोड़ पर गुरुवार की दोपहर 2 बाईकों में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार 3 लोग घायल हुए हैं जिनमें बाइक चालक दोनों युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने घायलों को लोडिंग वाहन से लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार वीरेंद्र पुत्र प्रताप आदिवासी उम्र 25 वर्ष निवासी खरई तेंदुआ बाइक से पत्नी अनीता के साथ बाजार करने कस्बा थाना जा रहा था तभी सामने से तेज रफ्तार से आ रही बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पति-पत्नी वीरेंद्र अनीता आदिवासी और दूसरे बाइक का चालक ओमेश पुत्र देवीलाल आदिवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वीरेंद्र और ओमेश की हालत गंभीर बनी हुई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!