Press "Enter" to skip to content

अभा कायस्थ महासभा के उमेश बने प्रदेश युवा सचिव / Shivpuri News

शिवपुरी: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा इकाई मप्र के प्रदेशाध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव, युवा प्रदेश अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव द्वारा समाज संगठन और सामाजिक विकास की सोच को परिलक्षित करते हुए जिलाध्यक्ष देवेन्द्र श्रीवास्तव व राहुल अष्ठाना “अजनबी” जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ की अनुशंसा पर शिवपुरी निवासी उमेश श्रीवास्तव को प्रदेश में युवा इकाई के सचिव पद पर मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन पर उमेश श्रीवास्तव ने अभा कायस्थ महासभा के प्रदेश पदाधिकारियों का आभार माना है और विश्वास दिलाया है कि जो महती जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका पूर्ण ईमानदारी के साथ निर्वहन किया जाएगा। सामाजिक संपर्कों के साथ समाज विकास का कार्य किया जाएगा साथ ही कायस्थ महासभा के उद्देश्यों की पूर्ति की जाएगी। उमेश श्रीवास्तव के युवा इकाई में सचिव मनोनीत होने पर कायस्थ समाज के वरिष्ठ जनों शुभचिंतकों व समाज जनों ने बधाईयां दी है। उमेश श्रीवास्तव ने संगठन के उद्देश्यों के तहत आगामी समय में शीघ्र ही कायस्थ समाज को जोड़ने व संगठित करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!