नासिर खान शिवपुरी। शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के विधानसभा चुनाव लड़ने से मना कर देने की खबर ने शिवपुरी जिले की राजनीति में खलबली मचा कर रख दी है।इस खबर ने कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के समर्थकों सहित विरोधियों को भी चौंका दिया है। अब यहां बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि राजे के विधानसभा चुनाव लड़ने से इंकार के बाद शिवपुरी से कौन होगा उनका उत्तराधिकारी इसको लेकर राजनीतिक हलकों में कयासों का दौर जारी हो गया है।
दरअसल मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने को लेकर भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व आक्रामक मूड में नजर आ रहा है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर इसके स्पष्ट संकेत दिए हैं। 3 केंद्रीय मंत्रियों समेत 7 सांसदों को विधानसभा चुनाव का टिकट देकर मैदान में उतारना भाजपा की आक्रामक रणनीति को दर्शाता है। भाजपा की इसी आक्रामक रणनीति को देखते हुए राजनीतिक विश्लेषक ये कयास लगा रहे हैं कि आने वाले विधानसभा चुनाव में महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हो सकते हैं।

राजे के चुनाव लड़ने से इंकार के बाद क्या महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया होंगे शिवपुरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment