शिवपुरी: जिले की बदरवास अनाज मंडी में फसल की खरीदी नहीं होने से भड़के किसानों ने हंगामा करते हुए मंडी के बाहर गेट पर जाम लगा दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों को समझा बुझाकर जाम को हटवाया। इस दौरान करीब 1 घंटे तक सड़क पर जाम लगा हुआ था।
गीली फसल खरीदने से किया इनकार
जानकारी के अनुसार, अनाज मंडी में एक किसान अपनी फसल लेकर पहुंचा था। फसल गीली होने की वजह से व्यापारियों ने किसान की फसल लेने से इनकार कर दिया था। जबकि किसान का कहना था कि उसकी फसल कम से कम दामों में खरीदी जानी चाहिए। यह बात किसान ने अन्य किसानों को बताई तो किसान भड़क गए और कम से कम दामों में फसल की खरीद करने की मांग करने लगे। इसके बाद भी जब व्यापारियों ने किसान की गीली फसल को नहीं खरीदा तो किसानों ने मिलकर व्यापारियों पर मनमानी के आरोप लगाते हुए मंडी गेट के मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस ने किसानों को समझाइश देकर जाम को हटवाया।

किसानों की गीली फसल खरीदने से किया इंकार, मंडी में हंगामा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment