Press "Enter" to skip to content

बाइक से घर जा रहे थे दो युवक, नींद का आया झोंका एक गंभीर घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: अहमदाबाद से बाइक पर सवार होकर भिंड जा रहे दो युवक सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के 18वीं बटालियन के पास बुधवार दोपहर हाइवे के डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, भिंड जिले के मेहगांव क्षेत्र के रहने वाले गुलाब सिंह भदौरिया और उमरी क्षेत्र के रहने वाले धर्मेंद्र राजावत बाइक पर सवार होकर अहमदाबाद से अपने गृह जिले भिंड की ओर जा रहे थे।

बताया गया कि सफर के दौरान उन्हें नींद का झोंका आ गया। इससे बाइक असंतुलित होकर 18वीं बटालियन के पास हाइवे के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर गंभीर रूप से घायल हुए धर्मेंद्र राजावत को ग्वालियर रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!