Press "Enter" to skip to content

बुजुर्ग महिला ने बीमारी से तंग आकर तो किशोरी ने धोखे से खाया जहर, परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जहरीला पदार्थ कीटनाशक पीने के 2 मामले सामने आए हैं। जहां पहले मामले में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने बीमारी से तंग आकर जहरीला कीटनाशक पी लिया वहीं दूसरे मामले में किशोरी ने दवाई के धोखे में खेतों में डालने वाला जहरीला कीटनाशक पी लिया।
जानकारी के अनुसार देहात थाना क्षेत्र के बड़ा गांव की निवासी एक 16 वर्षीय किशोरी काजल ने दवाई के धोखे में खेतों में डालने वाले कीटनाशक का सेवन कर लिया जिससे किशोरी की हालत बिगड़ गई परिजनों ने किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया यहां उपचार के बाद किशोरी की हालत में सुधार बताया जा रहा है। वहीं दूसरे मामले में सालौदा की रहने वाली 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला मैदा बाई जाटव ने आंखों में दर्द से परेशान होकर जहर खा लिया।बुजुर्ग महिला को ऐसा करते हुए उसके बेटे नरेश जाटव ने देख लिया। इसके बाद परिजनों ने वह सिर्फ महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के बाद फिलहाल बुजुर्ग महिला की हालत खत्री से बाहर बताई जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!