शिवपुरी: ग्वालियर में आठ दिन पहले हुई शिवपुरी नरवर के युवक की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। मृतक अपनी शादी शुदा प्रेमिका के बुलाने पर उसके गांव आया था। वह बाजरा के खेत में उससे मिलने पहुंचा था। जैसे ही उसने प्रेमिका का हाथ पकड़ा झाड़ियों में छुपे महिला के पति और भाई ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
जब तक प्रेमी की मौत नहीं हो गई हमलावर उसे चाकू से गोदते रहे। इसके बाद उसकी लाश को कुछ दूर घसीटकर छोड़ गए। घटना 18 सितंबर की रात की है। युवक का शव दो दिन पहले प्रेमिका के पिता के खेत में पड़ा मिला था। उसकी लाश सड़ने के कारण कोई घाव नजर नहीं आ रहा था।
ऐसे समझिए पूरा मामला
घाटीगांव के पनिहार थाना स्थित खेरिया कछाई गांव में एक खेत में दो दिन पहले एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला था। मृतक की शिनाख्त शिवपुरी के नरवर मगरौनी निवासी रामनरेश गुर्जर (22) के रूप में हुई थी। यह रहने वाला तो शिवपुरी का था, लेकिन पनिहार थाना में 20 सितंबर से उसकी गुमशुदगी दर्ज थी। असल में लाश मिलने के बाद मृतक के दोस्त शेरू गुर्जर ने पुलिस को बताया कि मृतक रामनरेश की शादी शुदा प्रेमिका कोमेश गुर्जर इसी गांव की रहने वाली है। 18 सितंबर को उसी से मिलने के लिए शेरू के साथ रामनरेश खेरिया कछाई गांव की पुलिया के पास पहुंचा था। पुलिया के पास उसे छोड़कर शेरू चला गया था। इसके बाद काफी देर तक उसने इंतजार किया ना तो रामनरेश का कॉल आया न ही फोन लगा। वह लौटकर नहीं आया तो शेरू वापस लौट गया। अगले दिन पनिहार आकर उसने रामनरेश के परिजन के साथ मिलकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इस मामले में 24 सितंबर को पुलिस को प्रेमी की लाश मिली थी।
प्रेमिका ने जाल में फंसाकर बुलाया था, पति, भाई ने मार डाला
जब पुलिया से उतरकर प्रेमी अपनी प्रेमिका के पास पहुंचा तो उसे नहीं पता था कि पास ही उसकी हत्या के इरादे से कोमेश का पति कृष्णा गुर्जर, भाई दिलीप गुर्जर वहां छुपे हुए हैं। जैसे ही उसने प्रेमिका का हाथ थामा तभी कोमेश के भाई ने रामनरेश को पकड़ लिया और उसके पति कृष्णा ने चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। जब तक उसकी मौत नहीं हो गई वह चाकू पर चाकू मारते रहे। इसके बाद उन्होंने कोमेश को वहां से जाने को कहा और लाश को खेत के अंदर और गहराई में छोड़ दिया। जिससे वह सात दिन तक वहीं सड़ती रही।
कई घंटे पूछताछ तब हुआ खुलासा मामले की गंभीरता के चलते पुलिस ने मृतक की प्रेमिका कोमेश को थाने लाकर पूछताछ की तो उसने बताया कि रामनरेश उसके पास नहीं आया था, जबकि मृतक के दोस्त का कहना था कि वह उसे खेरिया कछाई छोड़कर गया था। कोमेश से उसकी मोबाइल पर लगातार बातचीत हो रही थी, इसके बाद पुलिस ने कोमेश से कई घंटे लगातार पूछताछ की तो वह बार-बार बयान बदल रही थी। जब पुलिस ने अपने अंदाज में पूछताछ की तो महिला टूट गई और प्रेमी के बार-बार परेशान करने पर पति, भाई द्वारा हत्या करने की बात कुबूली है। जिसके बाद पुलिस ने अन्य दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। कई बार रंगे हाथ पकड़ लिया था
मृतक रामनरेश व कोमेश के बीच प्रेम प्रसंग था। कई बार वह कोमेश से मिलने के लिए आया था। दो बार कोमेश और रामनरेश को उसका पति पकड़ चुका था और समझाया भी था। घटना से कुछ दिन पहले भी कोमेश के पति ने उसे रामनरेश से मोबाइल पर बात करते हुए पकड़ा था। इसके बाद कोमेश के पति व भाई ने रामनरेश को रास्ते से हटाने की प्लानिंग कर ली थी। कोमेश से बातचीत के बहाने रामनरेश को कॉल कर बुलवाया और उसकी हत्या कर दी।
पुलिस का कहना
इस मामले में एसएसपी राजेश सिंह चंदेल का कहना है कि पनिहार क्षेत्र में हुई युवक की हत्या का खुलासा किया है। युवक की हत्या प्रेमिका, उसके पति और भाई ने मिलकर की थी। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

GF ने प्रेमी को मिलने बुलाया, पति और भाई पहले से कर रहे थे छुपकर इंतज़ार, GF पति और भाई ने कर दी प्रेमी की हत्या / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment