Press "Enter" to skip to content

कैबिनेट मंत्री यशोधर राजे सिंधिया करेंगी 400 मीटर रनिंग ट्रैक का शुभारंभ, तैयारी में जुटा प्रशासन / Shivpuri News

शिवपुरी कैबिनेट मंत्री यशोधर राजे सिंधिया बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर शिवपुरी पहुंच रही है। यहां स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ ही कैबिनेट मंत्री यशोधर राजे सिंधिया माधव राव सिंधिया खेल परिसर में नव निर्मित 400 मीटर रनिंग ट्रैक का शुभारंभ करेंगी। प्रशासन इसकी तैयारी में जुटा हुआ है। बताया जा रहा है कि आज 11:30 बजे खेल मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में इसका शुभारंभ करेंगी। यहां आपको बता दें कि स्टेडियम में 400 मीटर का ट्रैक तैयार हो जाने से भर्ती रैलियों के लिए फिजीकल फिटनेस जैसे दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, भाला फेंक आदि तैयारी युवाओं को कराई जाएगी। युवक-युवतियां अब भर्ती सूचना केंद्र पर पंजीयन कराकर शिवपुरी स्टेडियम में सभी तरह की तैयारियां आसानी से कर सकेंगी। लड़कियों को भर्ती रैली संबंधी तैयारियां कराने के लिए महिला कोच और युवकों के लिए पुरुष कोच होगा। इसके साथ ही देश में भर्ती रैलियों में जानकारी भी युवाओं को दी जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!