शिवपुरी: शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में सुसाइड करने बाली नर्स ने आज कलेक्टर को आबेदन सौंपा हैं. नर्स ने बताया की उसे जोइनिंग नहीं दी जा रही हैं.
यह दिया आबेदन
मै श्रीमती लोकेश नामदेव श्रीमंत राजामाता चिकित्सा महाविद्यालय में स्टाफ नर्स के पद पर पदस्थ हूँ। महोदय कुछ स्टाफ एवं अधीक्षक अधिष्ठाता द्वारा मुझे परेशान किया गया था, काफी समय से मानसिक प्रताडना झेल रही थी। दिनांक 04.09.2023 को सुसाइड अटेम किया गया था। मगर डॉक्टरों द्वारा मुझे बचा लिया गया। दिनांक 15.09.2023 से मैं अपनी ज्वानिंग मांग रही हूँ। आज दिनांक 26.09.2023 तक मुझे ज्वानिंग नही दी जा रही है। 18.09.2023 को कमेठी का गठन कर मेरी मानसिक एवं शारीरिक स्थिति सामान्य बता दी गयी है। फिर दिनांक 20. 9.2023 को मुझे मानसिक आरोग्य शाला ग्वालियर का पत्र देकर मुझे षडयंत्र पूर्वक मनोरोगी करार देने हेतु हॉस्पीटल भेजा गया। जबकि मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हॅू। वहां पर जाने के बाद पता चला कि अधिष्ठाता महोदय का षड़यंत्र था वहां के डॉक्टरो द्वारा मानसिक रोगियों के बीच में 10 दिन एडमिट होने का बोला गया। जिसकी शिकायत मैने कमीशनर ग्वालियर को की गयी।






Be First to Comment