Press "Enter" to skip to content

बदरवास का 13 साल का बालक हुआ गुना से लापता: पिता के पास गुना रह रहा था बालक / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास कस्बे का रहने वाला 13 साल एक बालक गुना से लापता हो गया। लापता बालक के गुमशुदा की शिकायत नानाखेड़ी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है।


जानकारी के मुताबिक 13 साल का बालक मिलन केवट के पिता सुनील केवट गुना न्यायालय में नौकरी करते हैं और नानाखेड़ी पुलिस स्टेशन के सामने एक किराए का कमरा लेकर अकेले रहते हैं। जबकि मिलन अपने मां के साथ बदरवास रहता है। मिलन की तबीयत खराब थी मिलन को कोटा के अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने के लिए पिता सुनील केवट ने अपने पास गुना बुला लिया था। मिलन के साथ उसका 8 साल का छोटा भाई कान्हा केवट भी साथ गुना पहुंचा था। कुछ दिन पहले मिलन को उसके पिता कोटा उपचार कराने लेकर गए थे। डॉक्टर ने कुछ दिन बाद मिलन को पुनः बुलाया था इसी के चलते मिलन और उसका छोटा भाई कान्हा पिता के पास गुना रुके हुए थे। जबकि मिलन की मां बदरवास अपने घर पर ही थी।

जानकारी के मुताबिक मिलन 25 सितंबर की सुबह अपने पिता के कमरे से पिता के ड्यूटी जाने के बाद निकल गया था। जब मिलन के पिता शाम को घर पहुंचे तब छोटे बेटे कान्हा ने उन्हें बताया कि मिलन सुबह 9 बजे का गया फिर वापस नहीं लौटकर नहीं आया। मिलन की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर पुलिस ने बालक की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!