Press "Enter" to skip to content

गाय को बचाने के फेर में पाम तेल से भरा टैंकर पलटा, ग्रामीण तेल को भरने पहुंचे, पुलिस ने हटाया / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र पडोरा चौराहा गांधी पेट्रोल पंप के पास एक पाम तेल से भरा टैंकर पलट गया। सूचना लगते ही ग्रामीण टैंकर से फैलते तेल को समेटने पहुंच गए लेकिन समय पर मौके पर कोलारस थाना प्रभारी मय दल के पहुंच गए। इसके बाद ग्रामीणों को हटाया गया।


जानकारी के मुताबिक आज मंगलवार की सुबह गुना की ओर से पाम तेल से भरा टैंकर (MH46F3696) ग्वालियर की ओर जा रहा था। इसी दौरान गांधी पेट्रोल पंप के पास गाय बचाने के फेर में टैंकर फोरलेन हाईवे से नीचे उतर कर पलट गया। टैंकर के पलट जाने से टैंकर में भरा पाम तेल फैलने लगा।

तेल से भरे टैंकर की भनक लगते ही ग्रामीण तेल को भरने खाली बर्तन लेकर पहुंच गए लेकिन तब तक इसकी सूचना कोलारस थाना पुलिस को भी लग चुकी थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जितेंद्र मावई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को हटाकर तेल लूटने से बचाया।

कोलारस थाना प्रभारी जितेंद्र मावई ने बताया कि तेल से भरा टैंकर आज सुबह 5 बजे पलट गया था। इस घटना में टैंकर का डाइवर धर्मेंद्र सिंह पुत्र साधू सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसका उपचार अस्पताल में जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!