शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र में एक महिला ने पति के जेल जाने के डर से पहले पति से विवाद किया, फिर जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की।
महिला के पति अवदेश रावत ने बताया कि मेरा झगड़ा मेरा विरोधी पार्टी से चल रहा था। इस मामले में मेरे एक विरोधी ने अपने पैर में गोली मारकर मुझ पर हत्या के प्रयास में मामला दर्ज करवा कर जेल भिजवा दिया था। जैसे-तैसे जमानत लेकर में बाहर आया हूं। मेरी पत्नी कमला रावत चाहती थी कि में विरोधी पक्ष से राजीनामा की बात करूं। पूर्व में मेरे द्वारा विरोधी पक्ष से राजीनामा को लेकर बात भी हुई थी लेकिन वह राजी नहीं हुए थे।
सोमवार की रात मेरी पत्नी कमला मुझसे फिर राजीनामा की बात करने की कहने लगी थी। जब मैंने कहा कि विरोधी पक्ष राजीनामा को तैयार नहीं हो रहा। इसी बात को लेकर हम दोनों के बीच विवाद हो गया था। मेरी पत्नी का कहना था कि अगर में जेल चला जाउंगा तो वह जी कर क्या करेगी। इसी बात को लेकर मेरी पत्नी ने जहर खाकर सुसाइड करने का प्रयास किया गनीमत रही कि उसकी जान बच गई।

पति के जेल जाने के डर से पत्नी ने किया सुसाइड का प्रयास, जेल से जमानत पर बाहर आया था पति / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खोरघार पंचायत में शिकायतों की जांच शुरू, सचिव हटे; कपराना के सचिव को मिला अतिरिक्त प्रभार / Shivpuri News
- शादी के डेढ़ माह बाद नवविवाहिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, एसपी से की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- पोहरी विधानसभा के युवाओं को बड़ी सौगात: बैराड़ में बनेगा क्रिकेट और फिजिकल ट्रेनिंग मैदान / Shivpuri News
- खाद संकट से लेकर राजस्व विवाद तक: किसानों की 5 बड़ी मांगें लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- <br>शिवपुरी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर ने बदले एसडीएम, तहसीलों की जिम्मेदारियां भी बदलीं / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment