Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी एसपी ऑफिस के सामने महिला ने हाथ की नस काट कर किया आत्महत्या का प्रयास,मचा हड़कंप / Shivpuri News

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब लिव इन पार्टनर की प्रताड़ना से तंग आकर एक 24 वर्षीय महिला ने आत्महत्या के इरादे से अपने हाथ की नस काट ली। महिला के इस कदम से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हड़कंप मच गया पुलिस ने आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला की हालत खतरे से बाहर बताई है।

जानकारी के अनुसार नरवर कस्बे की रहने वाली 24 वर्षीय एक महिला सोमवार को अपने 2 साल के बेटे के साथ अपने लिव इन पार्टनर टीपू खान की शिकायत लेकर एसपी ऑफिस पहुंची थी।
जहां महिला ने अचानक से अपनी हाथ की नस ब्लेड से काट ली
जिससे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हड़कंभ मच गया महिला को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां महिला ने बताया कि वह 3 साल पहले नरवर में मजदूरी करने जाती थी। मजदूर करते समय टीपू खान निवासी नरवर मुझे मिल गया वह शादी शुदा था लेकिन उसने अपने आप को अविवाहित बताया टीपू के साथ में बिना शादी के साथ रहने लगी,इस रिलेशनशिप से एक बच्चा भी हुआ,जब मैंने टीपू से शादी करने की कही तो वह मुकर गया। इसकी शिकायत मैने पुलिस से की जिस पर से टीपू पर 376 का मामला दर्ज हो गया। मामला न्यायालय में पहुंचा तो टीपू के पिता कमला खान भाई राशिद खान ने मेरे उपर दबाव बनाकर और साथ में रखने का विश्वास दिलाते हुए मेरे न्यायालय में बयान बदलवा दिए है। इसके बाद टीपू खान जेल से बाहर आ गया तभी से ना तो टीपू खान मुझे साथ रख रहा ना ही मेरे बेटे का हक उसे दे रहा। महिला ने बताया कि उसने ये कदम टीपू को सजा दिलाने के लिए उठाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!