Press "Enter" to skip to content

ललितपुर से 15 दिन पहले नौकरी करने आया युवक, पेट्रोल पंप से रुपए लेकर फरार, पुलिस जाँच में जुटी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के इंदार थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप का कर्मचारी पंप से हजारों की नकदी लेकर फरार हो गया। जब सेल्समैन का कोई सुराग न लग सका तब पेट्रोल पंप के मैनेजर ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है।

खतौरा के रहने वाले परमसुख कुशवाह पुत्र कन्हैयाराम कुशवाह ने पुलिस को बताया कि में खतौरा गांव के पास ईसागढ रोड पर स्थित संगीता ऑटो मोबाइल पेट्रोल पम्प पर मैनेजर के पद पर पदस्थ हूं मेरे साथ कुछ सेल्समैन भी काम करते हैं।

21 सितम्बर को पेट्रोल पंप का सेल्समैन दीपक चौहान दिनभर पंप से डीजल बेचने के बाद शाम के समय अपने साथी कर्मचारी तिलक रजक को मशीन पर तैनात कर मेडिकल से दवा लाने की कहकर पेट्रोल पंप की बाइक एमपी 36 एमसी 4448 लेकर निकल गया था। दीपक चौहान अपने साथ डीजल की बिक्री के 77310 रुपये भी ले गया था।

इसके बाद वह देर रात तक लौट कर नहीं आया। तब इसकी सूचना मैने पंप मालिक सतीश कुमार वर्मा को दी थी। इसके बाद दीपक चौहान की काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।

15 दिन पहले ललितपुर से आया था नौकरी करने

पेट्रोल पंप के मैनेजर परमसुख कुशवाह ने बताया कि पेट्रोलपंप पर ललितपुर जिले के जाखलोन का रहने वाला तिलक रजक काफी समय से पेट्रोल पंप पर सेल्समैन की नौकरी करता आ रहा है। करीब 15 दिनों तिलक के गांव का रहने बाले दीपक चौहान को तिलक ने नौकरी के लिए पंप मालिक से मिलवाया था।

जान पहचान के भरोसे में दीपक चौहान को पंप मालिक ने सेल्समैन की नौकरी पर रख लिया। लेकिन वह पेट्रोल पंप की सिलक के साथ लापता हो गया। इंदार थाना पुलिस ने दीपक चौहान के खिलाफ आईपीसी की धारा 408 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!