शिवपुरी: जिले के खनियांधाना कस्बे में एक नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील छेड़छाड़ और रेप की धमकी देने का मामला सामने आया है। नाबालिग स्कूली छात्रा ने शनिवार को शिवपुरी पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और सुरक्षा देने की मांग की,जिस पर पुलिस अधीक्षक ने खनियांधाना पुलिस को इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।खनियांधाना थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक शिवम पांडेय के खिलाफ छेड़छाड़ और पोस्को एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
ट्यूशन जाते समय पीछा कर करता है अश्लील हरकत:
जानकारी के अनुसार कक्षा 9 में पढ़ने वाली साढ़े 14 वर्ष की एक नाबालिग छात्रा ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि खनियांधाना का रहने वाला शिवम पाण्डेय जो अपने आप को पत्रकार बताता है वह विगत 1 महीने से जब मैं ट्यूशन जाती हूँ तो मेरा पीछा करता है मेरी तरफ अश्लील इशारे करता है कहता है कि तुम लोग यह कस्वा छोड़कर चले जाओ नहीं तो मैं किसी दिन तेरे साथ गलत काम कर दूंगा फिर तू दुनिया में किसी को मुंह नहीं दिखा पायेगी। छात्रा ने बताया कि वह और उसकी मेरी मां खनियांधाना कस्बे में अकेले रहते हैं जिस कारण उसे डर है कि शिवम पाण्डेय किसी भी दिन मेरे साथ कोई गलत हरकत कर सकता है।
पुलिस ने मदद नहीं की तो दे दूंगी जान
छात्र ने बताया कि युवक की अश्लील हरकत और धमकी की वजह से उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है जिस कारण उसका पढ़ाई में भी मन नहीं लगता है।यदि पुलिस मदद नहीं करेंगी तो मैं आत्म हत्या करने को मजबूर हो जाउगी। छात्रा ने युवक के डर की वजह से स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत नहीं करने की बात कही है।

नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत और रेप की धमकी देने वाले शिवम पांडेय पर छेड़छाड़ का केस दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खोरघार पंचायत में शिकायतों की जांच शुरू, सचिव हटे; कपराना के सचिव को मिला अतिरिक्त प्रभार / Shivpuri News
- शादी के डेढ़ माह बाद नवविवाहिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, एसपी से की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- पोहरी विधानसभा के युवाओं को बड़ी सौगात: बैराड़ में बनेगा क्रिकेट और फिजिकल ट्रेनिंग मैदान / Shivpuri News
- खाद संकट से लेकर राजस्व विवाद तक: किसानों की 5 बड़ी मांगें लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- <br>शिवपुरी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर ने बदले एसडीएम, तहसीलों की जिम्मेदारियां भी बदलीं / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment