शिवपुरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार द्धारा लोकसभा एवं राज्यसभा में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम का जिला भाजपा महिला मोर्चा ने स्वागत किया है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजू बाथम, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा शिवहरे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सोमवती यादव, उपाध्यक्ष राधा ओझा, जिला मंत्री बवीता जाटव, मंडल अध्यक्ष ममता राठौर, जिला मंत्री नीलम चंदेल, मुन्नी कुशवाह, मुन्नी शर्मा, महामंत्री मंडल मिथलेश ओझा, गायत्री राठौर, चंद्रा मेहता, साधना शिवहरे, मछला रावत, शोभा शर्मा, मंजू भार्गव, सविता शिवहरे आदि महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने जिला पर्यटन पार्क पर मिठाई बांटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।
जिला भाजपा मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने बताया कि ने बताया कि शनिवार को पर्यटक स्थल छत्री रोड पर महिला मोर्चा ने जिलाध्यक्ष राजू बाथम को मिठाई खिलाकर महिला आरक्षण विधेयक पर हर्ष जताया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ता व पदाधिकारियों के बीच मिठाई वितरित कर महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा शिवहरे ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मातृ शक्ति को ओर अधिक अधिकार प्रदान किए जा रहे हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोकतांत्रिक व्यवस्था में महिलाओं को समानता का दर्जा देने के दिशा में मिल का पत्थर साबित होगा। लोकसभा व राज्यसभा में पारित होने के बाद इस कानून के लागू होने से महिलाएं जनप्रतिनिधि के रूप में अधिक भागीदारी कर सकेगी।

मिठाई बांटकर व प्रधानमंत्री मोदी जिंदाबाद के नारे लगाकर किया महिला आरक्षण विधेयक का स्वागत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment