Press "Enter" to skip to content

अबैध शराब पर TI शिवसिंह यादव का एक्शन: शराब बनाने की सामग्री मौके पर की नष्ट / Shivpuri News

शिवपुरी: पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जुंगीपुर गांव के जंगल में शराब माफिया के ठिकाने पर छापा मार कार्रवाई की थाना प्रभारी शिवसिंह यादव ने बताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अवैध रूप से शराब बनाने वाले आरोपियों की धर पकड़ एवं उनके ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की जा रही है, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पिछोर थाने की टीम ने जुंगीपुर गांव के जंगल में अवैध शराब बनाने वाले शराब माफिया के ठिकाने पर छापा मार कार्रवाई की पुलिस को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए मौके पर लगभग 2000 लीटर लहान एवं शराब बनाने वाले यंत्रों को पुलिस ने मौके पर ही नष्ट किया थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि पिछोर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बनाने वालों एवं शराब बेचने वालों पर निरंतर कार्रवाई की जा रही हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!