शिवपुरी: शिवपुरी में एक ठगने का मामला सामने आया है. क्रेन संचालक के खाते से 26000 रुपए डलवा लिए और ना ही पैसे वापस किए और ना ही क्रेन को इस्तेमाल किया. जब क्रेन संचालक क्रेन लेकर सीआरपीएफ कैंप पर पहुंचा तो वहां पर उसे मना कर दिया गया. जिसकी शिकायत आज युवक ने एसपी शिवपुरी से की है.
जानकारी के अनुसार अशोक जैन पुत्र श्री लाल जैन निवासी पीएसक्यू लाइन पुरानी शिवपुरी ने एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि 20 सितंबर को दोपहर उसके मोबाइल नंबर पर अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और उसने कहा कि मैं महेंद्र सिंह कमांडेंट बोल रहा हूं सीआरपीएफ कैंप से, फोन पर कहा गया कि एक दिन के लिए क्रेन कितने रुपए में मिलेगी तो क्रेन संचालक ने 7000 रुपए में क्रेन का किराया बताया, इसके बाद अज्ञात युवक ने कहा कि 6500 में लेते हैं जिस पर क्रेन संचालक ने हां बोल दिया और फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि सुबह सीआरपीएफ कैंप पर क्रेन भेज देना. अगले ही दिन 7:20 पर क्रेन संचालक के पास क्रेन लगाने के लिए फोन आया. अज्ञात युवक ने फोन पर बताया कि मुझे मीटिंग में जाना है मैं आपको गेट पास दिलवा देता हूं, गाड़ी के कागज व्हाट्सएप कर दीजिए. इसके बाद क्रेन संचालक ने अपने लड़के से गाड़ी के कागज व्हाट्सएप करने को कहा जैसे ही व्हाट्सएप पर कागज सेंड किए तो उसके बाद अज्ञात ठग का फिर से फोन आया उसने कहा कि कोड भेज भेज रहा हूं जिसके बाद अज्ञात नंबर 861733 7689 पर क्रेन संचालक के नंबर 8878272583 से 5 रुपय डलवाए. फिर 10 रुपय और डलवाए, उसके बाद 6500 रुपए डलवाए फिर ठग बोला की प्रोसेस में चले गए, 13000 रुपए और डालो आपके सभी रुपए वापस हो जाएंगे, उसके बाद वह बोला 6500 रुपए एक बार और कर दो सारे 26000 रुपए वापस हो जाएंगे फिर 26000 की और बोल रहा था तो क्रेन संचालक ने नहीं किए. जब क्रेन संचालक ने कहा कि आप कहां पर हो मैं वहीं आ जाता हूं और वही कर दूंगा तो उसने बोला कि सीआरपीएफ कैंप पर खड़ा हुआ हूं लेकिन क्रेन संचालक को अज्ञात ठग वहां पर नहीं मिला. इस तरह क्रेन संचालक 26000 रुपए की धोखाधड़ी का शिकार हो गया. जिसकी शिकायत एसपी शिवपुरी से क्रेन संचालक ने की है. क्रेन संचालक ने बताया कि इससे पहले भी सीआरपीएफ कैंप में उसने क्रेन 1 दिन के लिए भेजी थी. इस विश्वास पर वह दोबारा क्रेन भेजने के लिए तैयार हो गया था. लेकिन उसे नहीं पता था कि इस तरह वह धोखाधड़ी का शिकार हो जाएगा.

मैं CRPF से कमांडेंट महेंद्र सिंह बोल रहा हूँ, क्रेन मंगवाई और खाते से डलवा लिए 26 हजार रुपए / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment