छितीपुर क्षेत्र में खुलेआम चल रहा है रेत का अवैध कारोबार
शासन को हर रोज लग रही लाखो रुपए टैक्स की चपत
शिवपुरी: दिनारा क्षेत्र के ग्राम छितीपुर में इन दिनों खुलेआम अवैध उत्खनन कर रेत निकल जा रही है जेसीबी मशीन से नदी किनारे खेत खोदकर रेत निकाली जा रही है। जिस रात में पिछोर से लेकर झांसी तक परिवहन किया जा रहा है अवैध व्यापार से शासन को हर दिन लाखों रुपए की टैक्स की चपत लग रही है जानकारी के मुताबिक यहां दिन में तो नदी किनारे हरे भरे पेड़ों को काटकर बीस-बीस फुट के गड्ढे करके रेत का स्टॉक किया जाता रहा है फिर रात में से डंपर और ट्रैक्टर वालों को बेचकर शासन को चपत लगाई जा रही है गौरतलब है कि दिनारा क्षेत्र का गांव छितीपुर पिछोर विधानसभा से लगा हुआ है रेत के इस अवैध व्यवसाय से जुड़े लोग जेसीबी मशीन से नदी के आसपास के खेतों में गड्ढे कर दिन रात रेत निकाल रहे हैं। घर इस रेत को ट्रैक्टरों से दिनारा पिछोर मार्ग पर स्थित इनके निवासियों पर डंप करने के बाद उसकी धुलाई कर बेचने लायक बनाई जाती है। इसके बाद रात को चार हजार प्रति ट्रॉली एवं बीस हजार प्रति डंपर के हिसाब से बेच दिया जाता है।
लेबर जान पर खेलकर निकालती है रेत
मशीनों के अलावा लेबर से भी रेत निकलवाई जाती है। वह भी बीस-बीस फीट के खाइयो से रेत निकलवाई जा रही है, इसी तरह पूर्व में भी रेत निकालते वक्त खेत की खदान में दबने से एक युवक की मौत भी हो गई थी अब भी किसी भी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता ऐसी स्थिति में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन और माइनिंग विभाग को इसकी जानकारी नहीं है जब कि छितीपुर गांव से निकलते ही सड़क किनारे खुलेआम डंपर रेत नजर आ जाएगी गौर करने वाली बात है की शासन द्वारा क्षेत्र में कोई भी खदान चालू नहीं है ऐसे में रेत कहां से और कैसे आ रही है बड़ा सवाल है.

जेसीबी मशीन से नदी किनारे खेत खोदकर निकाली जा रही है रेत, लाखों के टैक्स का खेल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खोरघार पंचायत में शिकायतों की जांच शुरू, सचिव हटे; कपराना के सचिव को मिला अतिरिक्त प्रभार / Shivpuri News
- शादी के डेढ़ माह बाद नवविवाहिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, एसपी से की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- पोहरी विधानसभा के युवाओं को बड़ी सौगात: बैराड़ में बनेगा क्रिकेट और फिजिकल ट्रेनिंग मैदान / Shivpuri News
- खाद संकट से लेकर राजस्व विवाद तक: किसानों की 5 बड़ी मांगें लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- <br>शिवपुरी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर ने बदले एसडीएम, तहसीलों की जिम्मेदारियां भी बदलीं / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment