शिवपुरी में शुक्रवार शाम 4 बजे पोहरी बस स्टैंड के पास फारेस्ट कर्मचारी के दो मंजिला मकान पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस घटना से उसके मकान में दरारें आ गई। इसके अलावा बिजली के उपकरण खराब हो गए।
मकान के मालिक महेश रावत ने बताया कि मेरा मकान पहरी बस स्टैंड के पास नवजीवन अस्पताल के पीछे स्थित है। आज दोपहर 3:00 बजे एकाएक मौसम खराब हो गया था इसके बाद 3:30 बजे से तेज बारिश होने लगी थी। इसी दौरान करीब 4:00 बजे मेरे घर पर आकाशीय बिजली गिर गई थी। जिस समय यह घटना घटित हुई उस समय घर में महिला बच्चे सहित करीब 15 से 20 सदस्य मौजूद थे।
फॉरेस्ट कर्मचारी महेश रावत ने बताया कि मेरा मकान दो मंजिला है। आकाशीय बिजली गिरने से दूसरी मंजिल क्षतिग्रस्त हुई है। बिजली गिरने से मकान में दरारें आ गई। घर में सभी बिजली के उपकरण – पंखा, कूलर, टीवी खराब हो गए हैं।
बिजली का ट्रांसफार्मर भी हुआ क्षतिग्रस्त
गनीमत रही कि जिस वक्त आकाशीय बिजली गिरी, उस वक्त घर के सभी सदस्य घर के निचले हिस्से में थे। जिससे सभी लोग सुरक्षित है। अगर यह आकाशीय बिजली किसी एक मंजिला मकान पर गिरती तो जनहानि भी हो सकती थी।
बता दें कि महेश रावत के घर के पास लगा बिजली का ट्रांसफार्मर भी आकाशीय बिजली गिरने से फट गया। इसके चलते कई घंटे तक क्षेत्र की बिजली गुल रही।

पोहरी बस स्टेण्ड के पास फॉरेस्ट कर्मचारी के दो मंजिला मकान पर गिरी आकाशीय बिजली, आई दरारें / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment