Press "Enter" to skip to content

नाबालिग को बालिग बताकर शादी करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेल / Shivpuri News

शिवपुरी: सुरवाया थाना पुलिस ने नाबालिग को बालिग बताकर शादी करने वाले युवक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी के बयान दर्ज किया तो पांच माह की गर्भवती पाई गई। युवक को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक 19-20 सितंबर की दरम्यानी रात गढ़ी बरोद से किशोरी लापता हो गई। पुलिस छानबीन की तो पता चला कि फरदीन शाह (21) पुत्र रहूप निवासी गोशाला शिवपुरी ने अगवा करके ग्वालियर में नाबालिग से शादी कर ली है। नोटरी पेश की जिसमें लड़की की उम्र 19 साल दर्शाई है।

पुलिस ने स्कूल से रिकॉर्ड निकलवाया तो लड़की 16 साल 6 माह की निकली। पुलिस ने फरदीन के खिलाफ दुष्कर्म, अपरहण, पॉक्सो एक्ट सहित एससीएसटी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। बयानों में किशोरी ने बताया कि वह पांच माह की गर्भवती है। पुलिस ने बताया कि डीएनए सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि साल 2021 में भी किशोरी को भगाकर ले गया था। उस वक्त युवक भी नाबालिग था और जमानत हो गई थी.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!