Press "Enter" to skip to content

बैंक से निकलते ही किसान के हाथों से डेढ़ लाख का बैग लेकर बाइक से फ़रार हुई बदमाश / Shivpuri News

शिवपुरी के करैरा कस्बे में गुरुवार दोपहर एक किसान से लूट हो गई। बदमाशों ने करीब डेढ़ लाख रुपयों से भरा बैग किसानों के हाथों से छीन लिया और मौके से फारार हो गए। वारदात वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। करैरा पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

उदयपुर गांव के किसान विजय राम यादव ने बताया कि आज दोपहर वह अपने बेटे जितेंद्र यादव के साथ करैरा के बैंक ऑफ इंडिया आया था। बैंक खाते से मैंने 1 लाख 47 हजार रुपए निकाले थे। मैंने सिरसौद गांव में थ्रेसर बनवाई थी। उसके लिए रुपए निकाले थे। रुपए निकालने के बाद मैं एक परिचित की दुकान पर जा रहा था, तभी आरोपियों आए और मेरे हाथों से रुपयों से भरा बैग लेकर झांसी की तरफ फरार हो गए। वहीं लूट की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें 2 बदमाश बाइक से आए और किसान से बैग छीनते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि आरोपियों बैंक से ही किसान का पीछा कर रहे थे। वहीं करैरा पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!