Press "Enter" to skip to content

हीरामन बाबा के मंदिर से बंद कटवा कर वापस अपने गांव लौट रहे थे, रैलिंग में जा घुसी बाइक / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की कोलारस थाना क्षेत्र के देहरदा गांव के पास एक बाइक बेकाबू होकर हाईवे की रेलिंग से टकरा गई। इस घटना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों घायलों को उपचार के लिए कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां उनका उपचार जारी है। एक की हालात गंभीर बनी हुई है।

बदरवास थाना क्षेत्र के कंचनपुरा गांव के रहने वाले बलवीर आदिवासी ने बताया कि वह और प्रताप आदिवासी कोलारस के लेवा गांव में हीरामन बाबा के मंदिर पर बंद कटवा कर वापस अपने गांव लौट रहे थे।

इसी दौरान देहरदा गांव के पास आगे चल रही एक बाइक ने उनकी बाइक में कट मार दी जिससे उनकी बाइक हाईवे किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!