शिवपुरी: जिले की कोलारस थाना क्षेत्र के पिपरौदा गांव के एक किसान ने कियोस्क बैंक के संचालक पर उसके खाते में आई किसान सम्मान निधि की राशि धोखाधड़ी कर निकालने के आरोप लगाए हैं। किसान ने इसकी शिकायत कोलारस थाने में दर्ज कराई है।
कोलारस थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे पिपरौदा गांव के रहने वाले दीपक धाकड़ ने बताया कि उसके चाचा धनपाल धाकड़ का बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता है। चाचा धनपाल के खाते में आने वाली किसान सम्मान निधि की राशि किसी के द्वारा लगातार निकाली जा रही है। अब तक बैंक खाते से 20 हजार रुपए खाते से निकाले जा चुके हैं।
दीपक ने बताया कि चाचा धनपाल कोलारस कस्बे के जगतपुर लोधी मोहल्ला स्थित एक कियोस्क बैंक पर हर बार किसान सम्मान निधि की राशि की जानकारी लेने जाते थे। कियोस्क संचालक हर बार अंगूठा लगवाकर खाते में किसान सम्मान निधि की राशि आने की मना कर देता है। हमें शक है कि कियोस्क संचालक के द्वारा खाते से पैसे निकाले गए हैं। इसकी शिकायत कोलारस थाने में दर्ज कराई गई है।
कोलारस थाना प्रभारी जितेंद्र मावई ने बताया कि धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई गई। पहले बैंक खाते की डिटेल निकलवाई जा रही है। जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।

कियोस्क संचालक पर किसान का आरोप: धोखे से खाते में आने वाली किसान सम्मान निधि की राशि अंगूठा लगवाकर निकलवाई / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खोरघार पंचायत में शिकायतों की जांच शुरू, सचिव हटे; कपराना के सचिव को मिला अतिरिक्त प्रभार / Shivpuri News
- शादी के डेढ़ माह बाद नवविवाहिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, एसपी से की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- पोहरी विधानसभा के युवाओं को बड़ी सौगात: बैराड़ में बनेगा क्रिकेट और फिजिकल ट्रेनिंग मैदान / Shivpuri News
- खाद संकट से लेकर राजस्व विवाद तक: किसानों की 5 बड़ी मांगें लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- <br>शिवपुरी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर ने बदले एसडीएम, तहसीलों की जिम्मेदारियां भी बदलीं / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment