सामने आया सच
पॉलिथीन बनी दुश्मन गौ माता की दुश्मन
गौ सेवक ही समझ सकते है गौ सेवा
प्रशासन को करना चाहिए पॉलिथीन बैन
शिवपुरी: शहर के लुधावली क्षेत्र में स्थित गौशाला में गायों की मौतों का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।इस मामले को लेकर अब राजनीति भी शुरू हो गई है।युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज इस मामले को लेकर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देकर गौशाला में हुई गायों की मौतों के लिए नगर पालिका प्रशासन के कुप्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस ने गौशाला में हुई गायों की मौतों के मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि गौशाला में गायों की मौत भूख प्यास से तड़प तड़प कर हुई है। वही इस मामले में नगर पालिका द्वारा पशु चिकित्सा विभाग से कराई गई जांच में बड़ी बात सामने आई है। गायों की पीएम रिपोर्ट के बाद ये साफ हुआ है कि इनकी मौत ज्यादा पॉलीथिन खाने से हुई है।गायों के पेट में पेट में 25 किलो तक पॉलीथिन पाई गई हैं। बताया जाता है कि बाहर से यहां भर्ती की गई गायों की मौत पॉलीथिन खाने के कारण हुई है।
बछड़े में 15 किलो तक पॉलीथिन गौशाला में गायों के मृत होने के बाद जब डॉक्टर ने पीएम किया तो बताया कि बछड़े में 15 किलो पॉलिथीन पाई गई हैं।वहीं गाय में 25 से 30 किलो पॉलिथीन पाई गई हैं।जब उन्होंने मृत गायों के पीएम किए तो उनके पेट में से अधिक मात्रा में पॉलिथीन पाई गई हैं। इसलिए गायों की मौत के मामले में कोई बीमारी का संकेत नहीं है।बल्कि पॉलिथीन खाने से जो गाय गौशाला में भर्ती होती हैं।उनके खानपान में बदलाव होने से वह पाचन क्रिया नहीं कर पाती हैं। इसके चलते गायों की मौत के मामले सामने आ रहे हैं।

शिवपुरी लुधावली गौशाला में गायों की मौतों का सच आया सामने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment