शिवपुरी: जिले के पोहरी जनपद के ग्राम पंचायतों के सचिवों ने अवकाश के दिन कार्य कराने के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सभी सचिवों ने मिलकर आज मुख्यमंत्री के नाम पोहरी जनपद सीओई को ज्ञापन सौंप कर अवकाश के दिन कार्य न कराने की अपील की है।
अपनी विशेष मांग को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे पंचायत सचिवों ने बताया कि सरकार द्वारा कई जनहितैषी योजनाओ को एक साथ चलाया जा रहा है ग्रामीण क्षेत्रों में इन योजनाओ की जिम्मेदारी सचिवों पर थोप दी जाती है साथ अन्य विभागों के काम भी सचिवों के द्वारा कराये जाते है। जिससे सचिवों को मानसिक तनाव से गुजरना पढता है। ऐसे में वह अपने घर परिवार के कार्य भी नहीं कर पाते हैं। यह क्रम लम्बे समय से चला आ रहा है लेकिन अब सचिवों से अवकाश के दिन भी काम लिया जाने लगा है जो न्यायसंगत नहीं है।
रविवार को ड्यूटी के दौरान हो गई थी सचिव की मौत –
हाल ही में 17 सितम्बर रविवार अवकाश के दिन शासन के निर्देशानुसार लाड़ली बहना योजना कार्यक्रम के प्रसारण एवं फार्म भरवाने के लिए जाते समय बृजेश सिंह यादव सचिव ग्राम पंचायत नौहर जनपद पंचायत राधौगढ़ जिला गुना का सड़क दुर्घटना में घटनास्थल पर ही निधन हो गया है। यदि अवकाश वाले दिन कार्य नहीं लिया जाता तो शायद वह सचिव आज हमारे बीच होते हमारे मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है जिससे सभी सचिवों में रोष व्याप्त है। आज सड़क हादसे का शिकार हुए बृजेश सिंह यादव सचिव के परिवार के सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने व साथ ही अवकाश के दिन सचिवों से काम न लेने के सन्दर्भ में मुख्यमंत्री के नाम जनपद सीईओ पोहरी को एक ज्ञापन सौंपा है।

सचिवों ने अवकाश के दिन कार्य कराए जाने के खिलाफ खोला मोर्चा, सभी सचिवों ने जनपद CEO को सौपा ज्ञापन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment