शिवपुरी: पिछोर विधायक केपी सिंह के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर के विरोध में आज वैश्य समाज की महिलाओं ने एसपी ऑफिस पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। वैश्य समाज की महिलाओं ने पिछोर विधायक केपी सिंह के खिलाफ दर्ज किए गए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए एफआईआर को रद्द करने की मांग की। महिलाओं ने कहा कि पिछोर विधायक केपी सिंह के विरुद्ध प्रशासन ने भाजपा के दबाव में आकर आधे अधूरे विडियो क्लिप के आधार पर मामला दर्ज किया है।जबकि पिछोर विधायक केपी सिंह ने अपने 30 वर्षों के राजनीतिक जीवन में कभी भी महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक बात नहीं कही है। विगत 30 वर्षों से केपी सिंह लगातार पिछोर से विधायक निर्वाचित होते आ रहे हैं भाजपा लगातार पराजित होती रही है इससे कुपित होकर भाजपा पिछोर विधायक केपी सिंह की प्रतिष्ठा को धूमिल कर उन्हें बदनाम करने की साजिश कर रही है यही कारण है कि उनके खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराकर उन्हें बदनाम किया जा रहा है।वैश्य समाज की महिलाओं ने एसपी से इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए एफआईआर को रद्द करने की मांग की है।

पिछोर विधायक केपी सिंह पर हुई एफआईआर के विरोध में उतरा वैश्य समाज एसपी ऑफिस पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment