शिवपुरी: शहर के मुख्य बाजारों और तिराहों पर नगर पालिका द्वारा बनाई गईं दुकानों का दुकानदारों द्वारा पिछले 10 साल से न तो किराया जमा किया गया है और न ही प्रीमियम अदा की गई है। अब ऐसे 80 दुकानदारों के खिलाफ नगर पालिका पहली बार दुकान राजसात करने की तैयारी में है। 10 दिन का अल्टीमेटम देकर नगर पालिका ने बकाया राशि जमा करने 29 सितंबर का अल्टीमेटम दिया है, अन्यथा दुकान राजसात करने की बात कही है। दरअसल नगर पालिका शिवपुरी की यह उधारी पिछले 8 से 10 साल की है। नगर पालिका ने दुकानें बनाकर सेल आउट तो कर दीं, लेकिन यह हिसाब-किताब नहीं लगाया कि यदि किराया और प्रीमियम राशि नहीं आई तो फिर नगर पालिका अपने खर्च कैसे चलाएगी। नगर पालिका शिवपुरी को 80 दुकानदारों से किराया और प्रीमियम की राशि मिलाकर कुल 2 करोड़ 20 लख रुपए बसूल करना है।
चौराहे पर बैनर लगाकर सार्वजनिक किऐ बकायादारों के नाम:
नपा ने मंगलवार की रात 10.15 बजे माधव चौक पर बकायादारों के नामों का बैनर टांग दिया। पहली बार नगर पालिका ने अपनी वसूली के लिए सख्त रुख अख्तियार किया है। यही वजह है कि शहर के 5 प्रमुख स्थानों पर फ्लेक्स लगाकर बकायादारों की सूची सार्वजनिक की गई है
सूची में कई पूर्व पार्षदों से लेकर रासुकदारों के नाम:
इस सूची में पूर्व पार्षदों से लेकर कई जिम्मेदारों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने दुकान तो अपने कब्जे में ले रखी है, लेकिन पैसा अब तक जमा नहीं कराया है। इसलिए इन सभी के नामों को पहली बार सार्वजनिक किया है। शहर के माधव चौक चौराहा, गुरुद्वारा चौक, झांसी तिराहा, सिद्धेश्वर मार्ग और कमलागंज क्षेत्र में इन फ्लेक्सों को लगाया गया है जिससे शर्मिंदगी के चलते दुकानदार अपना बकाया नगर पालिका में जमा कर दें। अन्य स्थानों पर भी फ्लेक्स लगाने की तैयारी, ताकि बकायादारों पर सामाजिक दबाव बने सूची में ऐसे नाम जिन पर लाखों रुपया बकाया 1. सुनील कुमार दो दुकानों का 9 लाख के आसपास बकाया 2. आकाश सेजवार – 6 लाख 80 हजार बकाया 3. अर्जुन सेजवार – 7 लाख 50 हजार बकाया 4. अवतार गुर्जर – 4 लाख 1 लाख 500 5. श्रीराम सोनी – 4 लाख 99 हजार 66 बकाया 29 के बाद राजसात करने की कार्रवाई करेंगे
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा बकाया जमा करें नहीं तो दुकान होगी राजसात
नगर पालिका ने बकायादारों को 29 सितंबर तक का समय दिया है। जिसमें लिखा है या तो किराया जमा करो या फिर हम दुकान राजसात करेंगे। साथ ही बकायादार दुकानदारों के नाम चौराहों पर फ्लेक्स लगाकर सार्वजनिक भी कर रहे हैं। गायत्री शर्मा, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद शिवपुरी

शिवपुरी में नगर पालिका ने बैनर लगाकर चौराहे पर टांगी बकायादारों की लिस्ट, दुकानें राजसात करने का अल्टिमेटम / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment