शिवपुरी: जिले के अमोला थाना क्षेत्र के नया आमोला नं. 3 की रहने वाली एक आदिवासी महिला ने 4 लोगों पर उसके घर में रखे डेढ़ लाख रुपए चोरी करने का आरोप लगाया है। खास बात यह है कि महिला ने जब इसकी शिकायत अमोला पुलिस थाने में दर्ज कराई तो पुलिस ने चोरी की जगह पति द्वारा परेशान करने का आवेदन लेकर उसे थाने से चलता कर दिया। महिला ने इसकी शिकायत मंगलवार को शिवपुरी पुलिस अधीक्षक को दर्ज कराते हुए कार्यवाही की मांग की है।
जानकारी के अनुसार अनीता पत्नि भगवानदास आदिवासी निवासी नया आमोला नं. 3 थाना आमोला जिला शिवपुरी ने बताया कि बेटे की एक्सीडेंट में मौत हो जाने के बाद उसे क्लेम के रुपए मिले थे जिसमें से उसने प्लॉट खरीदने के लिए अपने घर में डेढ़ लाख रुपए रखे हुए थे 18 सितंबर को उसके घर पर ग्राम के चार लोग महिला सुनीता आदिवासी रविन्द्र ठाकुर व पाल एवं अन्य व्यक्ति आये थे उसके घर में पुत्र के क्लेम की राशि डेढ लाख रूपये रखे थे। इसी दौरान वह बाथरूम करने के लिए घर से बाहर चली गई इसके बाद वापिस आ गई लेकिन जब प्रार्थिया ने शाम को देखा तो घर मे रखे नगदी डेढ लाख रूपये चोरी हो गए। सुनीता ने इन चारों पर चोरी का संदेश जताते हुए इसकी रिपोर्ट अमोला थाने में दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने चोरी की जगह पति द्वारा परेशान करने का आवेदन लेकर उसे थाने से चलता कर दिया। महिला ने पुलिस अधीक्षक से उसकी रिपोर्ट दर्ज कराने और चोरी गए पैसे बरामद करने की मांग की है।

महिला ने 4 लोगों पर लगाया घर में रखे डेढ़ लाख रुपए चोरी का आरोप, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खोरघार पंचायत में शिकायतों की जांच शुरू, सचिव हटे; कपराना के सचिव को मिला अतिरिक्त प्रभार / Shivpuri News
- शादी के डेढ़ माह बाद नवविवाहिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, एसपी से की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- पोहरी विधानसभा के युवाओं को बड़ी सौगात: बैराड़ में बनेगा क्रिकेट और फिजिकल ट्रेनिंग मैदान / Shivpuri News
- खाद संकट से लेकर राजस्व विवाद तक: किसानों की 5 बड़ी मांगें लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- <br>शिवपुरी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर ने बदले एसडीएम, तहसीलों की जिम्मेदारियां भी बदलीं / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment