शिवपुरी में अस्पताल के मेडिकल कर्मचारियों ने विवाहिता से गैंगरेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने महिला को धमकाया कि उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसे और उसके पति को जान से खत्म कर देंगे।
महिला ने किसी तरह साहस जुटाकर घटना के कुछ दिनों बाद कोलारस थाने में केस दर्ज कराया। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 376 (D) के तहत केस दर्ज किया है। मामला कोलारस के एक निजी अस्पताल में 11 सितंबर की रात का है।
महिला के मुताबिक, कोलारस कस्बे में रहने वाली 21 साल की महिला ने पुलिस को बताया कि 11 सिंतबर की रात साढ़े 10 बजे मेरी तबीयत खराब हो गई थी। पति घर पर नहीं थे। इसलिए मुझे ही दवा लेने उपकार अस्पताल जाना पड़ा था।
अस्पताल के मेडिकल पर आरोपी रवि धाकड़ और दिलीप धाकड़ बैठे हुए थे। जब मैंने अपनी तकलीफ बताई तो दोनों मुझे चेकअप करने के बहाने अस्पताल के सूने कमरे में ले गए। वहां दोनों ने मेरे साथ बारी-बारी से रेप किया। इसके बाद दोनों ने मुझसे कहा कि यह बात किसी को मत बताना, वरना हमें तुझे और तेरे पति को जान से मार देंगे। इस डर के मारे मैंने एक दिन तो किसी को कुछ नहीं बताया। इसके कुछ दिन बाद मैंने अपने साथ हुई घटना के बारे में पति को बता दिया। इसके बाद मैंने और पति ने कोलारस थाना जाकर रवि और दिलीप के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

उपकार अस्पताल के सूने कमरे में ले जाकर विवाहिता के साथ गैंगरेप, चेकअप के बहाने ले गए थे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment