Press "Enter" to skip to content

प्रसव के बाद 22 वर्षीय महिला की मौत परिजनों ने चिकित्सक पर लगाया लापरवाही का आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी: पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले भोजपुर गांव की एक 22 वर्षीय आदिवासी महिला सोना आदिवासी की प्रसव के बाद जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

मृतिका के चाचा सुरेंद्र आदिवासी ने महिला की मौत के लिए चिकित्सकों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। सुरेन्द्र ने बताया कि प्रसव पीड़ा होने पर सोना आदिवासी को मंगलवार की सुबह पोहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था जहां सोना ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ थे तभी अचानक सोना आदिवासी की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद चिकित्सकों ने इलाज करने की जगह सोना आदिवासी को जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान सोना आदिवासी की मौत हो गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!