Press "Enter" to skip to content

पडौरा चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने महिला को उड़ाया,बाइक रपटने से 3 घायल / Shivpuri News

शिवपुरी आगरा मुंबई नेशनल हाईवे पर सोमवार की सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला।जहां पडौरा चौराहे पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार एक महिला को टक्कर मार दी वहीं एक बाइक पर सवार होकर पीलिया का बंध काटने लेवा जा रहे एक दंपति और उनका 10 साल का बेटा सड़क हादसे का शिकार हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार पिपरई गांव का निवासी हिम्मत अपनी पत्नी और बेटे पंजाब के साथ बाइक पर सवार होकर लेवा गांव में पीलिया रोग का बंध काटने जा रहा था तभी तेज रफ़्तार बाइक अनियंत्रित होकर रपट गई, हादसे में हिम्मत पंजाब और गुड्डी घायल हो गए। वहीं एक दूसरे हादसे में पडौरा चौराहे पर एक तेज रफ्तार कार क्रमांक यूपी 16 बी जे 5540 ने बाइक से जा रही महिला में पीछे से टक्कर मार दी जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया। फिलहाल महिला का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!