शिवपुरी। चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. के. बी.वर्मा ने शनिवार शाम को श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय शिवपुरी का औचक निरीक्षण किया। बतौर डीन अस्पताल का उनका यह दौराण समय-समय पर किया जाता है, इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही भर्ती मरीजों का हाल जाना। अस्पताल प्रबंधन को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधक डॉ विकास त्यागी, उप प्रबंधक डॉक्टर शुभांगी सिंह सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय शिवपुरी में मेडिकल वार्ड में भर्ती मरीजों से खाना, दवाइयों सहित उनका हाल-चाल जाना और डॉक्टर के व्यवहार के बारे में जाना साथ ही प्रबंधन से भर्ती मरीजों के इलाज के लिए अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों जैसे आइसीयू बेड, वेंटीलेटर, आक्सीजन प्लांट आदि के बारे में भी अधिष्ठाता ने जानकारी प्राप्त की। साथ ही अधिकारियों से अस्पताल के महिला विंग में एनआइसीयू वार्ड की स्थिति के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि मरीजों के इलाज में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
डीन डॉक्टर के बी वर्मा ने निरीक्षण उपरांत कहा कि और अधिक बेहतर इंतजामों को लेकर अस्पताल प्रबंधन के साथ बैठक की जाएगी। इसमें कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए वह प्रतिबद्ध हैैं।

डीन ने किया अस्पताल का औचक निरीक्षण, जाना मरीजों का हाल, स्टाफ को दिये आवश्यक दिशा निर्देश / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खोरघार पंचायत में शिकायतों की जांच शुरू, सचिव हटे; कपराना के सचिव को मिला अतिरिक्त प्रभार / Shivpuri News
- शादी के डेढ़ माह बाद नवविवाहिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, एसपी से की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- पोहरी विधानसभा के युवाओं को बड़ी सौगात: बैराड़ में बनेगा क्रिकेट और फिजिकल ट्रेनिंग मैदान / Shivpuri News
- खाद संकट से लेकर राजस्व विवाद तक: किसानों की 5 बड़ी मांगें लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- <br>शिवपुरी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर ने बदले एसडीएम, तहसीलों की जिम्मेदारियां भी बदलीं / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment