शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र की भड़ोता-रन्नौद मार्ग के बीच गुंजारी नदी पर बनने वाली निर्माणाधीन पुलिया ग्रामीणों को परेशानियों का सबब बनी हुई है। शुक्रवार की शाम इस पुलिया से होकर गुजर रहा एक ट्रक नदी में फस गया। जिसे क्रेन की मदद से जैसे तैसे बाहर निकला गया।
भड़ोता गांव के रहने वाले कल्याण सिंह दांगी ने बताया कि सिंध नदी के पास बहने वाली गुंजारी नदी पर कई महीनों पहले पुलिया का निर्माण किसी ठेकेदार के द्वारा शुरू करवाया गया था लेकिन आज दिनांक तक पुलिया बनकर तैयार नहीं हो सकी है। जबकि इस मार्ग से करीब 50 गांव के ग्रामीणों का गुजरना होता है।
आए दिन इस मार्ग से होकर गुजरने वाले कई वाहन खराब हो जाते हैं तो कई बाइक सवार हादसे का शिकार भी हो जाते हैं। आज ईसागढ़ के कदवाया से मुरैना जा रहा एक ट्रक नदी में फस गया। इसके बाद पहले ट्रक में भरे सामान को उतारना पड़ा फिर क्रेन की मदद से ट्रक को बाहर निकाला जा सका। तब कहीं जाकर आवागमन सुचारु रूप से शुरू हो सका।

निर्माणाधीन पुलिया में फसा ट्रक, क्रेन की मदद से निकाला, राहगीरों को करना पड़ा परेशानी का सामना / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment