शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र हो निराकरण
बदरवास: सातवे वेतनमान के एरियर की चौथी किश्त भुगतान करने, नवनियुक्त शिक्षकों को वेतन देने सहित अन्य लंबित मांगों के संबंध में शिक्षक संयुक्त मोर्चा बदरवास द्वारा विकासखंड शिक्षाधिकारी ए के रोहित को एक ज्ञापन सौंपकर लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की गई है।
शिक्षक संयुक्त मोर्चा द्वारा बदरवास बीईओ एके रोहित को सौंपे गए चार सूत्रीय ज्ञापन में बताया गया है कि नवीन शिक्षक संवर्ग के शिक्षकों को सातवे वेतनमान के एरियर की चौथी किश्त का भुगतान अभी तक नहीं किया गया जबकि शासन द्वारा वित्तीय सत्र के शुरुआत में ही भुगतान करने के आदेश थे। ट्रेजरी कोड नहीं बन पाने के कारण बहुत से नवनियुक्त शिक्षकों को कई माह से वेतन नहीं मिल पा रही है जिसके कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण हेतु प्रत्येक माह समस्या निवारण शिविर का आयोजन करने सहित शिक्षकों को सेवापुस्तिका की प्रमाणित छायाप्रति उपलब्ध कराने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रांतीय शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष गोविन्द अवस्थी, मनीष बैरागी, कुलदीप ग्वाल, कपिल परिहार, श्रीकृष्ण सुमन,रामसिंह यादव, रामअख्तयार जाटव सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने ज्ञापन सौंपकर कहा: सातवें वेतनमान के एरियर और नवनियुक्त शिक्षकों को हो वेतन भुगतान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment