शिवपुरी: करैरा थाना पुलिस ने 20 किलोग्राम गांजे के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपित उत्तर प्रदेश से गांजा लाकर करैरा में उसकी सप्लाई करते हैं। सोमवार को यह गांजे की बड़ी खेप लेकर आ रहे थे जिसे पुलिस ने पकड़ लिया।
मोटर साइकल से गांजे की तस्करी
थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि झांसी की तरफ से दो बदमाश बड़ी मात्रा में गांजा लेकर आ रहे हैं। इस पर फोर्स के साथ आइ लव करैरा तिराहे पर चेकिंग पाइंट लगा दिया। चेकिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर की बताई मोटर साइकल आते हुए दिखाई दी। इसे रोककर तलाशी ली तो 20 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। बाइक मायाशिव उर्फ शिवा लोधी पुत्र बलवान लोधी उम्र 20 वर्ष नि. ग्राम जुझाई थाना करैरा चला रहा था। गांजा लेकर उसके पीछे कुनाल उर्फ अजय राजपूत पुत्र रामनारायण राजपूत उम्र 23 वर्ष नि. ग्राम बैदोरा थाना बबीना झांसी उत्तर प्रदेश बैठा हुआ था। पुलिस ने दोनों आरोपितों को पकड़ लिया है।
20 लाख रुपये कीमती गांजा
थाना प्रभारी के अनुसार गांजे का बाजार मूल्य करीब 20 लाख रुपये है। आरोपितों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। कार्रवाई में उनि कलेस्तुस लकङा, सउनि प्रवीण त्रिवेद्वी, प्रआर मोहन सिंह बघेल, आर अनूप कुमार, हरेंद्र गुर्जर, आलोक जैन, संजीव श्रीवास्तव, देवेश तोमर, सोनू श्रीवास्तव, संतोष पाठक, गजेन्द्र शर्मा, संदीप चौहान, आलोक व्यास की सराहनीय भूमिका रही।

20 लाख रुपए कीमती गांजा सहित 2 तस्कर किए पुलिस ने गिरफ्तार, UP से लाकर करैरा में करते थे सप्लाई / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में डांस का रंगारंग महाकुंभ: नीतू फैंसी ज्वेलर्स के ग्रैंड फिनाले में छाए नन्हे और युवा कलाकार / Shivpuri News
- बातों में उलझाकर सोने की बाली उड़ाई, ट्रे में रख गए पीतल की नकली बाली / Shivpuri News
- शराब दुकान के वीडियो से गरमाई सियासत, SRLM जिला प्रबंधक और विधायक के दावों में विरोधाभास / Shivpuri News
- 48 सेकंड में सुनाए 1 से 10 तक के पहाड़े, शिवपुरी के 8 वर्षीय ईशान गोयल ने बनाया विश्व रिकॉर्ड / Shivpuri News
- खोरघार पंचायत में शिकायतों की जांच शुरू, सचिव हटे; कपराना के सचिव को मिला अतिरिक्त प्रभार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment