शिवपुरी के वार्ड क्रमांक 7 में एक होटल संचालक होटल के बेसमेंट तैयार करवाने के लिए खुदाई करवा रहा है। इससे आसपास के मकान में दरारें आ रही हैं। इसकी शिकायत लेकर वार्ड के लोग जनसुनवाई में कलेक्टर से शिकायत करने पहुंचे। उन्होंने होटल में चल रही खुदाई को तुरंत रोकने की मांग की है।
वार्ड क्रमांक 7 के न्यू शिव कॉलोनी के रहने वाले संजय धाकड़ ने बताया कि पीएस होटल के संचालक बड़ी-बड़ी पोकलेन मशीन से तल घर बनाने के लिए चोरी छुपे गहरीकरण करवा रहे हैं। इससे उनके मकानों में दरारें आ गई है। यही नहीं उन्हें भूकंप जैसे झटके भी महसूस हो चुके हैं।
अवैध रूप से की जा रही इस खुदाई के चलते करीब 8 से 10 परिवार परेशान है। परेशान लोगों ने होटल संचालक को पहले शिकायत की लेकिन उसने खुदाई रोकने से मना कर दिया। इसके बाद जनसुनवाई में रहवासी आएं। वहीं डिप्टी कलेक्टर ने जांच के बाद खुदाई पर रोक लगाने का आश्वासन दिया है।
इस मामले में मुख्य नगर पालिका अधिकारी केशव सगर ने भी इंजीनियर को मौके पर पहुंचकर जांच के निर्देश दिए हैं।

होटल में बेसमेंट बनवा रहा संचालक: पोकलेन मशीन की खुदाई से घरों में आ रही दरारें / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में डांस का रंगारंग महाकुंभ: नीतू फैंसी ज्वेलर्स के ग्रैंड फिनाले में छाए नन्हे और युवा कलाकार / Shivpuri News
- बातों में उलझाकर सोने की बाली उड़ाई, ट्रे में रख गए पीतल की नकली बाली / Shivpuri News
- शराब दुकान के वीडियो से गरमाई सियासत, SRLM जिला प्रबंधक और विधायक के दावों में विरोधाभास / Shivpuri News
- 48 सेकंड में सुनाए 1 से 10 तक के पहाड़े, शिवपुरी के 8 वर्षीय ईशान गोयल ने बनाया विश्व रिकॉर्ड / Shivpuri News
- खोरघार पंचायत में शिकायतों की जांच शुरू, सचिव हटे; कपराना के सचिव को मिला अतिरिक्त प्रभार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment