शिवपुरी: जिले की कोलारस तहसील के गणेशखेड़ा गांव में विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते एक किसान को परेशान होना पड़ रहा है। किसान के खेत में बिजली की 11 केवीए की लाइन टूटी हुई पड़ी है। जिससे जान माल के नुकसान की चिंता किसान सहित आसपास के खेत मालिकों को सता रही है।
खेत में पकी फसल को नहीं काट पा रहा किसान
गणेशखेड़ा के रहने वाले किसान इमरान खान पुत्र खलील खान ने बताया कि उसके खेत से होकर 11 केवीए की लाइन गुजरी है। इसका एक तार रविवार की सुबह से खेत में टूटा हुआ पड़ा है। बारिश भी हो रही जिससे खेत मे करंट फैलने का डर बना हुआ है। खेत में उसकी उड़द की पकी हुई फसल काटनी है।
दो दिन से मजदूर बिजली के टूटे तार को खेत में डले होने के कारण फसल नहीं काट पा रहे हैं। इसकी शिकायत कई बार दर्ज कराई गई है लेकिन अब तक बिजली विभाग के कर्मचारियों ने कोई सुनवाई नहीं की है। इसके कारण ग्रामीणों के मवेशी सहित ग्रामीणों को करंट लगने का भी डर बना हुआ है। इसके बाद कोई भी सुनवाई नहीं हुई है।
इस संदर्भ में किलावनी बिजली फीडर पर तैनात आउटसोर्स कर्मचारी संतोष कुशवाहा का कहना है कि सूचना के बाद सोमवार को बिजली सप्लाई को बंद कर दिया गया है। देर शाम तक खेत में पड़े टूटे बिजली के तार को हटा दिया जाएगा।

खेत में टूटा पड़ा 11 केवी बिजली लाइन का तार: किसानों नहीं काट पा रहे पकी फसल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment