शिवपुरी: पिछोर विधायक पूर्व मंत्री केपी सिंह कक्काजू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसके विरोध में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी महिलाओं ने वीडियो की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की.
पिछोर कांग्रेस विधायक पूर्व मंत्री केपी सिंह कक्काजू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिस पर आज कांग्रेस की पदाधिकारी महिलाओं ने हजारों महिलाओं के साथ जाकर थाने में एसडीओपी को ज्ञापन सोपा है जिसमें महिलाओं का कहना है कि हमारे विधायक केपी सिंह कक्काजू के ऊपर जो भाजपा के लोगों ने आरोप लगाए हैं एवं वीडियो को तोड़ मरोड़कर वायरल किया है जिससे हमारे विधायक की छवि धूमिल हो रही है हम सभी महिलाएं चाहती हैं कि वीडियो की जांच की जाए एवं ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाए जिन्होंने हमारे विधायक के खिलाफ यह षड्यंत्र रचा है, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष उषा लोधी ने बताया कि हमारे विधायक 30 सालों से पिछोर विधानसभा की सेवा कर रहे हैं और वह हमेशा महिलाओं का सम्मान रखते हैं. कुछ लोगों द्वारा हमारे नेता की छवि धूमिल की जा रही है. इस संबंध में हमने हजारों महिलाओं के साथ थाने में जाकर ज्ञापन दिया है, और मांग की है कि मामले की निष्पक्षता से जांच की जाए एवं दोषियों पर कार्रवाई की जाए.

पिछोर विधायक KP सिंह कक्काजू के समर्थन में सड़कों पर उतरी महिलाएं, दोषियों पर कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में डांस का रंगारंग महाकुंभ: नीतू फैंसी ज्वेलर्स के ग्रैंड फिनाले में छाए नन्हे और युवा कलाकार / Shivpuri News
- बातों में उलझाकर सोने की बाली उड़ाई, ट्रे में रख गए पीतल की नकली बाली / Shivpuri News
- शराब दुकान के वीडियो से गरमाई सियासत, SRLM जिला प्रबंधक और विधायक के दावों में विरोधाभास / Shivpuri News
- 48 सेकंड में सुनाए 1 से 10 तक के पहाड़े, शिवपुरी के 8 वर्षीय ईशान गोयल ने बनाया विश्व रिकॉर्ड / Shivpuri News
- खोरघार पंचायत में शिकायतों की जांच शुरू, सचिव हटे; कपराना के सचिव को मिला अतिरिक्त प्रभार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment