Press "Enter" to skip to content

रास्ते में पत्थर डालने को लेकर हुआ विवाद, 6 लोगों पर मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के कडेसरा में रविवार की शाम रास्ते में पत्थर डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले। इस झगड़े में दोनों पक्ष के पांच लोग घायल हो गए, जिसमें महिला भी शामिल हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेंदुआ थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर दोनों पक्षों 6 लोगों के खिलाफ मारपीट धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया है।


जानकारी के मुताबिक, कडेसरा गांव के रहने वाले राजाराम यादव के यहां निर्माण कार्य चल रहा था इसके चलते राजाराम के परिवार के द्वारा पत्थरों की दीवार के सहारे पत्थर फेंक दिए थे। यह पत्थर रास्ते पर भी बिखर गए थे। जब इसका विरोध गांव के रहने वाले दूसरे यादव परिवार किया तो पहले मुंहवाद हुआ फिर दोनों के बीच जमकर मारपीट हो गई। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे झगड़े को शांत कराया। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

इस झगड़े में तेंदुआ थाना पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर संतोष यादव, नेतम यादव, सावधान यादव और छोटू यादव के खिलाफ और दूसरे पक्ष की शिकायत पर राजाराम यादव और गोविन्द यादव पर मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: